मुंबई। उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई द्वारा आज मुंबई भाजपा कार्यालय, वसंत स्मृति, दादर में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों के बीच उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी तथा मुंबई महानगरपालिका में भाजपा का महापौर बनाने का संकल्प लिया गया। मोर्चा के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए जहां एक बार फिर योगी सरकार की भारी बहुमत से वापसी आवश्यक है, वहीं सभी मुंबईवासियों के सम्मान और गौरव के लिए भाजपा का महापौर बहुत जरूरी है।मुंबई प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की भारी मतों से विजय सुनिश्चित है। मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मुंबई महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में महामंत्री उग्रसेन सिंह, रमाकांत गुप्ता, बलवंत वर्मा ,राम यादव, आदित्य दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, आर डी सोनकर, जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, विनय दुबे, मुंबई कार्यकारिणी सदस्य संदीप शुक्ला, प्रमोद मिश्रा आदि का समावेश रहा।
0 Comments