दत्तक बस्ती के लोगों के साथ भारतीय सदविचार मंच ने मनाया मकर संक्रांति


मुंबई। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामाजिक ,साहित्यिक,सासंकृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच ने संस्था द्वारा ली हुई बस्ती काजूपाढा़ (घोड़बंदर रोड,ठाणे)के निवासियों के बीच मकर संक्रांति त्योहार संबंधी खाद्य सामग्री भेंट स्वरूप वितरित करके हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया गया।इस अवसर पर संस्था संस्थापक और मुख्य मार्गदर्शक डाॅ.राधेश्याम तिवारी,संस्थाध्यक्ष डाॅ.शिवश्याम तिवारी,अतिथि डाॅ.प्रभात केरकर, सलाहकार श्रीकांत पाण्डेय,संस्था पदाधिकारी महेन्द्रकुमार मिश्रा,गणेशप्रसाद पाण्डेय,मनोजकुमार चतुर्वेदी,रत्नेश दुबे,कमलाकांत त्रिपाठी और स्थानीय समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी,सचिन मोरे,देवराज यादव,गेनालाल कनौजिया,प्रह्लाद कानू , रामलूटुर विश्वकर्मा, अमित शर्मा,संतोष गुप्ता,गुरुदेव पाठक,विष्णू प्रजापती,सुनील नायर,निसार नडाफ,गुलाब यादव ,विजेन्द्र यादव ,सुरेंद्र जयसवार एवं बडी़ संख्या में वहां के रहिवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments