काव्य सृजन का ब्रजेश्वरी धाम में कवि सम्मेलन,पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह संपन्न


मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्य सृजन द्वारा शनिवार दिनांक 19 मार्च 2022 एवं रविवार 20 मार्च 2022 दो दिवसीय कार्यक्रम सूर्यमुखी बाल हनुमान मंदिर रामदास पयासी आश्रम ब्रजेश्वरी धाम गणेशपुरी वाड़ा महाराष्ट्र के प्रांगण में पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी एवं काव्यसृजन परिवार के सभी पदाधिकारियों की देखरेख में आयोजित की गई।शनिवार के कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी ने की तथा मंच संचालन अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल रसिक‌ ने की। शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात से डिंपल आर गांधी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कल्पना बेन मेहता उपस्थित थी। दूसरे दिन रविवार के गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हौसला प्रसाद अन्वेषी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में महा त्यागी संत श्री सुमिरन दास,विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदन त्यागी मिश्र,मोतीलाल बजाज, संगीता जायसवाल शिवसेना नेत्री मुख्य रूप से उपस्थित थी।जौनपुरी जी की पुस्तक अवधि देशज बानी का विमोचन महा त्यागी संत श्री सुमिरन दास जी के हाथों संपन्न हुआ।आयोजन की शुरुआत आश्रम के दर्जनों बच्चों सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से की|कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से होली मिलन के साथ फगुआ,चैता, बेलवरिया‌ से मिश्रित गांव की सुगंध को बिखेरती हुई गीतों की लहर से हुई। विगत कई वर्षों से मंच द्वारा प्रतिवर्ष होली के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन होता चला आ रहा है उसी कड़ी में इस बार भी नंदन मिश्र त्यागी को साहित्य रत्न,महंत सुमिरन दास को समाज सेवा रत्न, सौ.संगीता जायसवाल को राजनीति सेवा रत्न,रोहित सिंह को सेवादार रत्न, हरि ओम शरण मिस्र को पत्रकारिता रत्न,डॉ कुमार कुल हंस को काव्य सृजन धनवंतरी रत्न,मोतीलाल बाजाज को वरिष्ठ साहित्य रत्न,डॉक्टर रामनाथ राणा को मरणोपरांत काव्य सृजन रत्नाकर,रितेश गौड़ को युवा साहित्य रत्न,कुमारी स्नेहल यादव को बाल साहित्य रत्न,डॉक्टर वर्षा सिंह को महिला साहित्य रत्न एवं भूप नारायण शुक्ला को भारत भारती सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त समारोह में माता प्रसाद शर्मा,रीता शर्मा,आनंद पांडे केवल,श्रीधर मिश्रा, आयुष,आर्यन,रोहित,सौरभ दत्ता जयंत,रितेश गौड,रजनीश राज,श्रीराम शर्मा,कन्हैयालाल मिश्र,सुनील राणा, बाबूलाल सेठ,सूर्या पाल,सुमित पांडे, राजेश शर्मा,भरत बजाज,लाल बहादुर यादव कमल,संगीता जयसवाल, हौसिला प्रसाद अन्वेषी,राजेश दूबे अल्हढ़ असरदार,रोहित सिंह,सुनीता राणे,रजनीश प्रजापति,कल्पना बेन मेहता,सीमा बेन दोषी,हीना बेन रेवड़ी वाला,पुष्पक रेवड़ी वाला,अजय भाई रेवडीवाला,राकेश भाई गांधी,जेनी दोषी,दिनेश,शशि,निशांत,चंदन,विनायक,गणेश,विशाल,सिद्धार्थ,ईश्वर आदि उपस्थित थे। अंत में पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी ने उपस्थित सभी श्रोताओं साहित्यकारों की उपस्थिति को सराहा और भविष्य में इसी तरह साथ देने का निवेदन किया|उपाध्यक्ष श्रीधर मिश्र जी ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।इस खबर की पुष्टि ‌ साहित्यिक मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने की।

Post a Comment

0 Comments