मुंबई। महानगर के शुभम पार्टी हॉल चारकोप कांदिवली मुंबई में शिक्षक महोत्सव 2022 तथा अभिमान मराठी का भव्य समारोह शनिवार दिनांक 23 अप्रैल 2022 को आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में शिक्षा एवं लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए उत्कृष्ट स्थान पाने वाले शिक्षकों हेतु पुण्यश्लोक राष्ट्रमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर कर्तव्यवान आदर्श महिला पुरस्कार-2022 एवं माननीय श्री बालासाहेब ठाकरे बृहन्मुंबई आदर्श शिक्षक पुरस्कार- 2022 रखा गया था।जिसमें मुंबई के उत्कृष्ट शिक्षक कलमकार एवं साहित्यकार लाल बहादुर यादव कमल एवं उत्कृष्ट शिक्षिका एवं साहित्यकार आनंदी सिंह रावत को शाल,श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर उपस्थित गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहित्यकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि इस शानदार कार्यक्रम में भूतपूर्व केंद्रीय अर्थमंत्री व शिवसेना सांसद माननीय आनंदराव अडसूल, स्थानीय शिवसेना विधायक माननीय प्रकाश दादा सुर्वे, संध्याकाल मराठी दैनिक समाचार पत्र की विदुषी संपादिका सौ. रोहिणी ताई खाडिलकर,स्थानीय नगर सेविका सौ संध्या विपुल दोषी,समाज सेवक विपुल दोषी,आयोजक दिनेश गायकवाड,मुख्याध्यापक शिक्षक नेता शिवाजी शेंडगे आदि के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं विशिष्ट अतिथि आदि उपस्थित थे।
0 Comments