मुंबई। कलवा (पूर्व) ठाणे,मुंबई महानगर के युवा सशक्त समाजसेवी,सबके हितैषी सुनील भैया लाल यादव वर्तमान समय में अपनी पहचान के मोहताज नहीं है। कलवा शहर के भास्कर नगर, पौण्डपाड़ा,गोलाई नगर,आतकोणेश्वर नगर के युवा नौजवान साथी और बच्चे सभी की जुबान पर सुनील यादव का नाम रहता है। सुनील भैया लाल यादव इस नगर में पिछले एक दशक से अपने परोपकारी ह्रदय एवं माता पिता के संस्कारों के कारण सभी के सुखों-दुखों में सहभागी रहते हैं और सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहते हैं। सुनील भैया लाल यादव के सक्रियता को देखते हुए आम आदमी पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी दीपक सिंगला, निर्वाचन प्रमुख महादेव नाईक, टीएमसी अध्यक्ष राकेश आंबेकर द्वारा पार्टी के तमाम पदाधिकारियों के बीच राबोड़ी,आम आदमी पार्टी कार्यालय में सुनील भैया लाल यादव को उनके साथ आए हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया गया। आम आदमी पार्टी की तरफ से भविष्य में सुनील भैया लाल यादव को बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिलने की आशंका है। यह खबर सुनने के बाद उनके चाहने वालों ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सुनील भैया लाल यादव कलवा भास्कर नगर में पिछले एक दशक से निवास करते हैं।
0 Comments