मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान (रजि) के तत्वाधान में रविवार 17 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह-संस्थापक अनिल कुमार राही की अध्यक्षता एवं संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी के आयोजन में अथ श्री महा आनंद रामायण पुस्तक पर साक्षात्कार एवं परिचर्चा तथा राष्ट्रीय कवियों की उपस्थिति में उत्कृष्ट कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि जौनपुर उत्तर प्रदेश से उपस्थित उत्कृष्ट साहित्यकार कवि पंडित अनित्य नारायण मिश्र बेबाक जौनपुरी कृत अथ श्री महा आनंद रामायण पर विस्तृत परिचर्चा एवं साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कर्ता के रूप में उत्कृष्ट कवियत्री डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव मुंबई महाराष्ट्र से उपस्थित थी। डॉ रुचि के प्रश्नों का जवाब देते हुए बेबाक जौनपुरी जी ने रामायण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखते हुए दोहा एवं सवैया का रसास्वादन भी कराया। जिसे सुनकर पटल पर उपस्थित श्रोता के रूप में साहित्यकार मंत्रमुग्ध हुए। वही संध्याकाल उत्कृष्ट कवियों की उपस्थिति में उत्कृष्ट काव्य पाठ भी हुआ जिसका संचालन नेपाल से उत्कृष्ट कवियत्री अमृता अग्रवाल ने की। उपस्थित साहित्यकारों में लखनऊ से एडवोकेट प्रतिभा सिंह, देहरादून उत्तराखंड से शिखा खुराना, पुणे महाराष्ट्र से दिपाली अरुण वाघमारे, अहमदनगर गुजरात से सुनीता जय राम धुले एवं मध्य प्रदेश से सलीम फ़राज़ मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त कवि सम्मेलन में मराठी गुजराती हिंदी एवं उर्दू मातृभाषाओं से ओतप्रोत रचनाओं का काव्यपाठ हुआ। अंत में संचालन कर रही संस्था की नवनियुक्त सदस्या अमृता अग्रवाल ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया एवं संस्था द्वारा आमंत्रित साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0 Comments