पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े की मां प्रेमलीला हेगड़े का निधन


मुंबई। विलेपार्ले के पूर्व विधायक तथा शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े की मां प्रेमलीला हेगडे (83 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद 22 अप्रैल,शुक्रवार की शाम को निधन हो गया। श्रीमती हेगड़े के निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। प्रेमलीला हेगड़े  के पति श्रीपाद बी हेगड़े मुंबई के पहले दक्षिण भारतीय राजनेता रहे। वे 22 वर्षों तक मुंबई कांग्रेस के महासचिव रहे। सामाजिक कार्यों के चलते उन्हें कर्नाटक सरकार द्वारा राज्योत्सव पुरस्कार दिया गया था। स्व. श्रीमती हेगड़े की स्मृति में 4 मई को क्लब मिलेनियम, जुहू में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। स्व. प्रेमलीला हेगड़े के पुत्र भूषण हेगड़े तथा कृष्णा हेगड़े ने उपरोक्त जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments