शिवाजी विद्या मंदिर में शिक्षक लालजी यादव का विदाई समारोह संपन्न


मुंबई। मलाड (पूर्व)अप्पा पाडा स्थित  शिवाजी विद्या मंदिर के वरिष्ठ शिक्षक लालजी बलवंता यादव का विदाई समारोह संस्था के ट्रस्टी घनश्याम मिश्रा की अध्यक्षता  में संपन्न हुआ। समारोह में माध्यमिक विभाग के प्रधानाध्यापक  ज्ञानेंद्र कुमार पाण्डेय ने श्री यादव का संपूर्ण परिचय दिया।  सूत्र संचालन प्रीति आलोक शुक्ला  एवं आभार प्रदर्शन प्राथमिक विभाग के प्रधानाध्यापक त्रिभुवन प्रसाद तिवारी  ने किया।समारोह में  सत्कारमूर्ति लालजी बलवंता यादव एवं उनकी धर्म पत्नी गुलाबी देवी का संस्था द्वारा  सत्कार किया गया। शिक्षकों में  विदयासागर शर्मा, अखिलेश्वर मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद दुबे, सत्य प्रकाश पाल,यतेंद्र मिश्रा, रंजना मिश्रा, बलजीत यादव,करूणेश उपाध्याय, राजाराम पाल,रविंद्र पाठक,दिलीप यादव,दुर्गेश यादव,अजय तिवारी,अजय मिश्रा, हेमा संतोषवार एवं मनपा के वरिष्ठ शिक्षक सरोज यादव,कृपाशंकर यादव,रविंद्र यादव,एयर इंडिया से सेवानिवृत्त पन्नालाल यादव ने शाल ,श्रीफल,भेट वस्तु और पुष्प गुच्छ देकर सत्कार किया गया।इस अवसर पर श्री यादव के पुत्र डॉ.संतोष यादव,डॉ.अनुराग यादव एवं पुत्र बधु रागिनी यादव एवं रिश्तेदार एवं काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments