मुंबई। शिवसेना ने हमेशा उत्तर भारतीय समाज के हितों की सुरक्षा और उनके विकास के लिए सार्थक पहल की है। शिवसेना के अनेक सम्मानित पदों पर उत्तर भारतीय समाज के लोग विद्यमान हैं। शिवसेना द्वारा पिछले दिनों राष्ट्रीय संगठक के रूप में नियुक्त किए गए ठाकुर मनोज सिंह उपरोक्त बातें कहीं। आरे कॉलोनी गोरेगांव में उत्तर भारतीय एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद गजानन कीर्तिकर तथा विधायक सुनील प्रभु के हाथों सम्मान प्राप्त करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर मनोज सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीयों को शिवसेना से जोड़ने के लिए वे हर संभव सार्थक और प्रभावी पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना भेदभाव की राजनीति नहीं करती है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी के निर्देश पर कोरोना संकटकाल में शिवसैनिकों ने जिस तरह से उत्तर भारतीय समाज के लोगों की मदद की, उन तक राहत सामग्री पहुंचाई, उसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। ठाकुर मनोज सिंह ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका के आगामी चुनाव में भी शिवसेना का महापौर बनना तय है। ठाकुर मनोज सिंह को शिवसेना का राष्ट्रीय संगठक नियुक्त किए जाने पर शिवसेना नगरसेवक समीर देसाई, नवीन सिंह ठाकुर ,उदय प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह ,बाला तावड़े ,पिंटू सिंह, सुरेश शर्मा, गणेश शेट्टी ,अखंड राजपूताना संघ के अध्यक्ष आरपी सिंह समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
0 Comments