देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज का अभिनंदन समारोह

 

मुंबई। श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज के संन्यस्त जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने तथा श्रीमाता वैष्णो देवी ट्रस्ट का ट्रस्टी नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में श्री महाराज जी का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है। इस अभिनंदन समारोह का साक्षी बनने व श्री महाराज जी का अभिनंदन करने हेतु देश के कई संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे। समारोह के संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी के अनुसार 15 अप्रैल, 2022, शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे से विलेपार्ले स्थित संन्यास आश्रम में आयोजित समारोह में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की मुख्य उपस्थिति रहेगी। समारोह में श्री स्वामी परमात्मानंद सरस्वती जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री स्वामी नित्यानंद सरस्वती जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री स्वामी अभेदानंद गिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री स्वामी प्रणवानंद सरस्वती जी महाराज, जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीधराचार्य जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री स्वामी शंकरानंद सरस्वती जी महाराज व पद्मश्री ब्रह्मेशानंद जी महाराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। आनंद महोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में श्री महाराज जी के अनुयायी व भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपरोक्त जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments