यूपी प्रेस क्लब अभिभावक संघ द्वारा सम्मानित हुए राम बहादुर अधीर पिण्डवी


मुंबई। साहित्य की धरोहर कहे जाने वाले देवरिया उत्तर प्रदेश की मिट्टी से सुगंध फैलाने वाले वरिष्ठ साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर अधीर पिण्डवी को उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में अभिभावक संघ के कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार के रूप में सम्मानित किया गया। राम बहादुर अधीर पिण्डवी सन् 1970 से वर्तमान समय में भी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। वे गीत,गजल, छंद और दोहे के साथ-साथ भोजपुरी गीत हजार से अधिक लिखे हैं।जिनकी कृतिया गंउवां के माटी अनमोल (भोजपुरी गीत संग्रह),बरगदवा के छांव (भोजपुरी गीत संग्रह),सुख के बिहान (भोजपुरी गीत संग्रह ),अधीर दोहावली ( हिन्दी),गीत मेरे मनमीत ( हिन्दी ), अधीर छंदावली ( हिन्दी ), विश्वास जीना चाहता हूं( गजल )। वरिष्ठ साहित्यकार के सम्मानित होने पर मुंबई सहित अन्य महानगरों के साहित्यकारों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं,यह खबर मुंबई के कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने दी।

Post a Comment

0 Comments