जौनपुर। जौनपुर के पूर्व विधायक राजबहादुर यादव के प्रशंसनीय मार्गदर्शन एवं शिक्षाविद् भगवानदास यादव द्वारा स्थापित श्रीकृष्ण इण्टरमीडिएट कालेज को बनाने में जौनपुर जिले के सबसे लोकप्रिय प्रख्यात पूर्व प्रधान राजकुमार विजय बहादुर यादव , चंद्रबली रामस्वरूप यादव(सेक्रेटरी साहब), एड.बालादीन यादव , विश्राम यादव(डिप्टी साहब),प्रख्यात समाजसेवी रामदेव राजकुमार यादव (बड़े बाबू) प्रधानाध्यापक प्रभाकर यादव के त्याग एवं कठिन परिश्रम से निर्मित यह कालेज जौनपुर शहर से (पश्चिम) में स्थित है।गौरतलब हो कि श्री कृष्ण इण्टरमीडिएट कालेज क्षेत्र की शान है। मल्हनी से लगातार दूसरी बार विधायक बने एवं अपने जनहित के कार्यों की वजह से सभी के दिलो पर राज करने वाले लकी पारसनाथ यादव का इस कालेज से विशेष लगाव है ,क्षेत्र के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जे.पी.यादव के पिता अशोक यादव भी यहीं से शिक्षक के रूप में सेवा निवृत हुए है।कालेज के विद्वान प्रधानाचार्य एवं जौनपुर जिले में अपनी विद्ववता एवं मधुर व्यवहार की वजह से सभी से परिचित डॉ.ईश्वर लाल शिवराम यादव का सत्कार मानववादी लेखक संघ के कार्याध्यक्ष शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने क्षेत्र के सम्मानित उच्च शिक्षित अभियंता ब्रह्मदेव राजकुमार यादव की अध्यक्षता में किया।समारोह में सम्मानित अतिथियों के रूप में मुंबई के शिक्षाविद् पूर्व प्रधानाचार्य माताप्रसाद यादव, पूर्व प्रधानाचार्य लालजी भगवान दास यादव ,ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव, शिक्षक सेना मुंबई के प्रख्यात लोकप्रिय उपाध्यक्ष मनीराम यादव, मीरगंज में स्थापित प्रसिद्ध विश्वेश्वर साईबाबा मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी ठाकुर रविंद्र सिंह,सचिव महेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।इस अवसर पर लोकप्रिय कवि चंद्रशेखर शोभनाथ यादव, समाजसेवी कैलाश यादव,विनोद यादव,राधेश्याम यादव,हुबराज यादव,मुरारी यादव की गरिमामय उपस्थिति रही। समारोह में कालेज के वरिष्ठ शिक्षक लाल साहब रामदेव यादव,रमापति,रमेश चंद्र यादव,यशक्त राम,विजय कुमार यादव,योगराज यादव,ललित, सुनील सिंह,रामशरण यादव,विनोद यादव, अमित कुमार मौर्य,राजबहादुर यादव सहित विद्वान अनुशासन प्रिय शिक्षक उपस्थित थे।सभी गणमान्यों ने प्रधानाचार्य डॉ. ईश्वर लाल यादव को "यथा नाम:तथा गुण:"कहकर भूरि-भूरि प्रशंसा की।वास्तव में स्मृति शेष शेरे पूर्वांचल पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव (मिनी मुख्यमंत्री) एवं पूर्व सासंद अर्जुन सिंह यादव का भी इस कालेज से बहुत लगाव रहा है।
0 Comments