मुंबई। मनपा माध्यमिक हिंदी शाला हनुमान नगर के 10वीं का परीक्षाफल अनवरत 3 वर्षों से शतप्रतिशत आरहा है। विद्यालय को इस उत्कृष्ट स्तर पर पहुचाने में मनपा अधिकारियों महेश पालकर , राजेश कंकाल , राजू तड़वी ,श्रीमती ममता राव व स्व कातकके सर, पिम्पले सर का विशेष मार्गदर्शन रहा है।विद्यालय के इंचार्ज सुरेंद्र प्रजापति के कुशल नेतृत्व व शिक्षिकाओं स्नेहल उपाध्याय मालती शर्मा, संगीता यादव व सरिता यादव के अथक परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त हुआ। इसमें विद्यालय प्राथमिक शाला परिवार व मुख्य शिक्षिका श्रीमती जान्हवी सँखे का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
0 Comments