नई दिल्ली। काशियाना फाउंडेशन के प्रमुख सुमित सिंह द्वारा दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में राष्ट्रीय संघोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 21 राज्यों से आए 30 समाजसेवियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत लोगों में महाराष्ट मुंबई से बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय एल दुबे का समावेश रहा।कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा विजय गोयल ,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू , पूर्व अध्यक्ष दिल्ली, सांसद मनोज तिवारी , इंडिया एथलीट श्रीमती दीपा मलिक , हरीश सिंह , धर्मेश जोशी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए विजय गोयल ने कहा कि नशा मुक्त समाज से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। कार्यक्रम अत्यंत शानदार और प्रेरक रहा।
0 Comments