फायरिंग करके फरार दो आरोपियों को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार


पालघर। विरार की तुलिंज पुलिस ने हत्या करने के उद्देश्य फायरिंग करके फरार दो आरोपियों को डेढ़ वर्ष बाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजकुमार वंशगोपाल कुशवाहा तथा धीरज राम अजोर यादव है। यूपी पुलिस की मदद से राजकुमार को वाराणसी जिले से तथा धीरज को जौनपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 फरवरी, 2021को नालासोपारा पूर्व के क्यू एंड क्यू बार के सामने शिकायतकर्ता बलिराम गुप्ता तथा उनके साथ उपस्थित राजकुमार गुप्ता पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। इसी बीच फायरिंग करने वाली दोनों आरोपी यूपी भाग गए। पुलिस ने अब जाकर दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर, सहायक पुलिस आयुक्त अमोल मांडवे के मार्गदर्शन में तुलिंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बड़ाख के निर्देशन में पुलिस को यह कामयाबी मिली

Post a Comment

0 Comments