मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्थान (रजिस्टर्ड) के सभी पदाधिकारियों ने सोमवार 30 मई 2022 रात्रि 8:00 बजे वर्चुअल ब्रॉडकास्ट के माध्यम से संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कवि विनय शर्मा दीप का करतल ध्वनि से उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान किया। बता दें कि विनय शर्मा दीप द्वारा लिखित लेख माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की 11वीं एवं 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। उपस्थित पदाधिकारियों में संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सह- संस्थापक अनिल कुमार राही, राष्ट्रीय सचिव धीरेंद्र वर्मा धीर, मार्गदर्शक संजय द्विवेदी एवं दिवाकर चंद्र त्रिपाठी, अलका केसरी, ममता राजपूत, पंकज कुमार अमन एवं प्रियंका गुप्ता की उपस्थिति मुख्य रूप से रही।
0 Comments