भारतीय जनभाषा प्रचार समिति, ठाणे की काव्य-गोष्ठी सम्पन्न


मुंबई । भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे (मुंबई) के तत्वावधान में कल शनिवार 25.06.2022 को शाम 5:00 बजे मुन्ना बिष्ट कार्यालय में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवशंकर मिश्र ने एवं संचालन का कार्य वरिष्ठ पत्रकार एवं कलमकार आदरणीय त्रिलोचन सिंह अरोरा जी ने संभाला। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कवियों में आ.खुराना तिलकराज, त्रिलोचन सिंह अरोरा, रामप्यारे रघुवंशी, अनिल कुमार राही, शिल्पा सोनटक्के, शिव शंकर मिश्र, ओमप्रकाश सिंह,विनय सिंह,रामस्वरूप साहू,अनीता रवि, आभा दवे, ऊषा सक्सैना बीकानेरी, डा.रोशनी किरन,  कल्पेश यादव,ऐड. अनिल शर्मा, वफा सुल्तानपुरी, दुबे,बी एल शर्मा 'कुवांरा', रामजी कन्नौजिया, राहुल पाल का नाम प्रमुख है।सभी रचनाकारों  की प्रस्तुति बेहतरीन रही। संस्था के सचिव अनिल कुमार राही जी ने आए हुए कवियों का आभार व्यक्त किया।अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments