मुंबई। फास्ट फूड के क्षेत्र मे मुम्बई उपनगर मे गोयल शापिंग सेन्टर बोरिवली वेस्ट स्टेशन के पास "पिपासा लस्सी & स्नैक्स" की दुकान 1980 मे स्व बाबू भगवती सिंह ने स्थापित किया था,जो आज काफी पॉपुलर ब्रांड बन चुका है। मंडपेश्वर मेट्रो के पास लिंक रोड बोरिवली वेस्ट मे रवि सिंह व ब्रह्मदेव सिंह ने अविराही होम विल्डिगं मे PIPASA NX आगामी 31 जुलाई को ओपनिंग हो रहा है ,जिससे आसपास के फास्ट फूड प्रेमियों के लिए खुशी व अवसर की बात है।
इस होटल का फूड टेस्टिंग एक सप्ताह से चल रहा है ।जायका लेने के लिए शहर के प्रमुख लोगो का आना जाना लगा है । 28 जुलाई की शाम को समाज सेवक रत्नाकर मिश्र , वरिष्ठ पत्रकार शिवपुजन पाण्डेय , समाजसेवी राजेश मिश्र, उभामो भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह , महामंत्री कमलेश दुबे , मनसे शाखा प्रमुख धीरज शुक्ल मैं विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड का जायका लिया। ओनर रवि सिंह व ब्रह्मदेव सिंह ने उपस्थित रहकर होटल द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली चीजों के बारे में जानकारी दी। अंत में ब्रह्मदेव सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments