मुंबई। ऑल इंडिया एन्टी करप्शन बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन एम.जायसवाल ने वरिष्ठ समाजसेवक एवं जानेमाने उद्योगपति बंस बहादुर जायसवाल को AIACB का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उक्त संस्था का मकसद है कि समाज के हर तबके के नागरिकों को समाज मे एक बराबर मान सम्मान दिलाना।
लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, नशा मुक्त भारत,संस्कार युक्त भारत, आत्म निर्भर भारत का निर्माण करना है।
त्रिभुवन एम.जायसवाल ने अपने संस्था से जुड़े नये पदाधिकारियों को एक सादे समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपा है।वरिष्ठ समाजसेवक बंस बहादुर जायसवाल को उक्त संस्था में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने कहा की मैं समाज एवं देश के हित में सदैव कार्य करता रहूंगा।ऑल इंडिया एन्टी करप्शन बोर्ड का विस्तार पूरे महाराष्ट्र में करने का प्रयास करूंगा,ऐसी बात बंस बहादुर जायसवाल ने कही है।
0 Comments