भायंदर। जन्मदिन पर संतों और बड़ों का आशीर्वाद लेना अत्यंत हितकारी माना जाता है। यही कारण है कि मीरा भायंदर के लोकप्रिय भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने अपने जन्मदिन पर सबसे पहले संतों का आशीर्वाद लिया। पूनमविहार,मीरा रोड एवं समाज मंदिर सेक्टर 9 शांति नगर ,मीरा रोड स्थित भाजपा जनसंपर्क सेवालय में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले मनोज दुबे के गुरु पं हरहर महादेव, आचार्य सुरेश ओझा, मोहन राज्यगुरु तथा गुरूवर राजेश्वरानंद शास्त्री ने उन्हे आशीर्वाद दिया। इसके बाद पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र सभापती राकेश शाह के अलावा भाजपा के अनेक नगरसेवक, नगरसेविका एवं प्रमुख पदाधिकारी तथा विभिन्न समाज के प्रतिष्ठित महानुभावों, पारिवारिक सदस्यों ने मनोज दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। मनोज दुबे ने जन्मदिन पर प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से बधाई देने वाले सभी शुभेच्छु जनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
0 Comments