उत्तर मध्य मुंबई, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने राजकुमार बागेरिया


मुंबई। बांद्रा पूर्व के विधायक झिशान सिद्दीकी, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप,उ.म.जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश अमीन के आशीर्वाद और आदेश से तेजतर्रार कांग्रेसी राजकुमार बागेरिया को उत्तर मध्य जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। गत दिनों एक सादे समारोह में यह नियुक्ति पत्र विधायक जी के कर कमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी भूपेंद्र दायमा,अमित भिलवारा,दीपक मुन्ना,आजम,समयी,बबन के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने पुष्प गुच्छ देकर राजकुमार बागेरिया का सम्मान किया।

Post a Comment

0 Comments