अखंड राजपुताना सेवासंघ ने दी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बधाई


मुंबई। महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अखंड राजपुताना सेवासंघ ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा नए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जमीन से जुड़े हुए लोकप्रिय युवा नेता हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि नई सरकार बचे हुए ढाई साल के कार्यकाल में अनेक लोकहित निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास, जनता की सुरक्षा और रचनात्मक कार्यों की दिशा में नई सरकार सराहनीय काम करेगी और बिना किसी रूकावट के ढाई साल का शानदार कार्यकाल पूरा करेगी।

Post a Comment

0 Comments