मुंबई- बृहन्मुंबई मनपा शिक्षण विभाग द्वारा संचालित एफ उत्तर विभाग अंतर्गत कोरबा मिठागर मनपा शाला संकुल सभागृह में हिंदी शाला क्रमांक -1 के वरिष्ठ शिक्षक रामखेलावन वर्मा के सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनपा शिक्षण विभाग के विभाग निरीक्षक जगदीश एन गायकवाड ने किया। सर्वप्रथम व्यास पीठ की उपस्थिति में विद्वान पूर्व प्रधानाध्यापक , कवि हृदय अनिल द्विवेदी की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती पूजन किया गया। सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत स्वर सम्राट शिक्षक नवीन कारेमोर तथा पवन कुमार शुक्ल ने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की प्रस्ताविकी कवि ,साहित्यकार एवं वरिष्ठ शिक्षक अजयकुमार पाल तथा अतिथि परिचय एवं स्वागत का कार्य इंचार्ज शिक्षक ओमप्रकाश मिश्र ने संपन्न किया। प्रमुख अतिथि के रूप में सत्कार मूर्ति के 97 वर्षीय समाजसेवी पिता रामनाथ वर्मा , नवी मुंबई महानगरपालिका के विस्तार अधिकारी इंद्रप्रकाश पाल ,विभाग निरीक्षिका प्रीती पाटिल,राष्ट्रीय पुरस्कृत पूर्व मुख्याध्यापक सूर्यकांत वीरकर, शिक्षक सेना के उप कार्याध्यक्ष उपेंद्र प्रताप रॉय ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी आदर्श शिक्षक तथा आज के सत्कार मूर्ति का यशोगान,गुणगान करते हुए उन्हें ढेर सारी शुभ कामनाएं प्रदान किया। महापौर पुरस्कृत मुख्याध्यापिका श्रीमती लीलावती सिंह, पूजा पाटिल, मोहिनी कावले, ऊषा पथनवार, लक्ष्मी पोटे,प्रितपाल कौर अरोरा, पूर्व मुख्याध्यापिका रणवीर कौर ओबेरॉय ,जगमोहनकौर माटा, जसपालकौर बांगा, स्नेहा शिंदे,विद्वान मुख्याध्यापक विनोद कुमार मिश्र, अरविंद कुमार पांडेय,लक्ष्मीनारायण पाठक, विजय बहादुर यादव, पंचदेव मौर्य, पूर्व इंचार्ज विजय सिंह तथा तज्ञ ,इंचार्ज शिक्षक सुनील कुमार पांडेय, भुवनेश सिंह, लल्लन यादव, उग्रसेन सिंह, हरिश्चंद वर्मा, आनंद सिंह, सुधीर कोचे,अनिल पटेल, भरत झांबरे , राजन राठोड़, सत्कार मूर्ति की सुपुत्री शिक्षिका नीलम वर्मा , राजेंद्र पटेल,मनपा शिक्षण विभाग की मानी जानी हस्तियों तथा लोक प्रतिनिधियों ने भी सत्कारमूर्ति की शैक्षणिक,पारिवारिक तथा सामाजिक उपलब्धियों का चित्रण करते हुए उन्हें शाल,श्रीफल पुष्प गुच्छ तथा उपहार की तमाम वस्तुएं प्रदान कर उनका अभिनंदन तथा गुणगौरव किया गया। मानपत्र का वाचन शाला के यशस्वी शिक्षक उमाशंकर यादव ने किया। मंचस्थ विभूतियों को भी शाल,पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समुचित आयोजन तथा नियोजन शाला व्यवस्थापन समिति के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का नियोजित तथा व्यवस्थित संचालन जिम्मेदारी की कसौटी पर खरे उतरने वाले महापौर पुरस्कृत शिक्षक हवलदार सिंह ने कुशलतापूर्वक संपन्न किया जबकि उपस्थित अतिथिओं के प्रति आभार प्रदर्शन महापौर पुरस्कृत मुख्यशिक्षक देवेंद्रकुमार सिंह ने प्रकट किया।
0 Comments