नवकुंभ द्वारा पं.श्रीराम शर्मा की स्मृति में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न


मुंबई । ठाणे,दिवा (पूर्व)स्थित राष्ट्रीय संस्था नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्था के तत्त्वावधान में प्रथम भव्य गोष्ठी संस्था के सह संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही के उत्तम संयोजन में 01 जुलाई 2022 को गायत्री परिवार के संस्थापक पण्डित श्रीराम शर्मा की स्मृति में भव्य काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का सुंदर आयोजन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि त्रिलोचन सिंह अरोरा ने की तथा मुख्य अतिथि की भूमिका वरिष्ठ पत्रकार एवं हरित जीवन पत्रिका के सम्पादक नामदार राही ने निभाई। संचालन युवा साहित्यकार पवन तिवारी ने किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार की डोम्बिवली प्रमुख- संध्या पाटिल, समाजसेवी झुंझा राव, नामदार राही, वरिष्ठ शायर लक्ष्मण शर्मा, पवन तिवारी, त्रिलोचन सिंह अरोरा, रामप्यारे सिंह रघुवंशी,शिव प्रसाद अग्रहरि का विशेष रूप से शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।काव्य पाठ करने वाले कवियों में सत्यदेव विजय, संजय द्विवेदी,रोशनी किरण, महेश जौनपुरी, अवधेश विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, अनिल कुमार राही,लक्ष्मण शर्मा, त्रिलोचन सिंह अरोरा, नामदार राही, दुर्गा गुप्ता,रामप्यारे सिंह रघुवंशी, प्रमुख थे। 
सम्मान के क्रम में उपस्थित सभी  कवियों का सम्मान गायत्री मंत्र के अंगवस्त्र (पट) से किया गया।इस अवसर पर दिवा गायत्री परिवार के प्रमुख उमेश मौर्या, गिरीश मिश्रा,आदि की उपस्थिति रही एवं इस अवसर पर गायत्री परिवार की संध्या पाटिल ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक अनिल कुमार राही ने सभी कवियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। अल्पहार और चाय पान के साथ सब विदा हुए।दिन भर के मूसलाधार बारिश के बीच भी कार्यक्रम सफल पूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments