जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उदयप्रताप सिंह ने किया योगी का समर्थन


मुंबई। मुंबई भाजपा के प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने यह कहते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन किया है कि देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के चलते देश में असंतुलन और अराजकता की स्थिति पैदा हो रही है। भारत में प्रति वर्ष ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या जितनी वृद्धि होती है, यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए और देशवासियों की खुशहाली के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब भारत जनसंख्या के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ कर ,भारत विश्व में नंबर वन पर पहुंच जाएगा। बढ़ती जनसंख्या के चलते संसाधनों में लगातार गिरावट आ रही है। बढ़ती जनसंख्या के चलते सुविधाओं में लगातार कमी हो रही है।

Post a Comment

0 Comments