मुंबई। राष्ट्रीय हृदयांगन साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था ठाणे मुंबई के तत्वाधान में आगामी 26 अगस्त 2022 शुक्रवार को संध्याकाल 7:00 बजे से डॉक्टर काशीनाथ घाणेकर नाट्य गृह,हीरानंदानी मीडोज ठाणे (पश्चिम) में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार विधुभूषण विद्यावाचस्पति एवं निवेदक संस्था के राष्ट्रीय महासचिव उमेश मिश्र 'प्रभाकर' ने बताया कि देश के कोने कोने से हर विधाओं में पारंगत कवियों की उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन होगा साथ-साथ अपनी लेखनी के माध्यम से जिन्होंने समाज को कुछ देकर साहित्य को ऊंचाइयां प्रदान की है ऐसे महान विभूति साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाएगा। सम्मान मूर्तियों में मुख्य रूप से डॉक्टर करुणा शंकर उपाध्याय,एडवोकेट बी एल शर्मा, डॉ विद्युत प्रभा चतुर्वेदी मंजू, डॉ अलका पांडे, डॉक्टर देव नारायण शर्मा चक्रधर, श्रीमती मधु प्रसाद, श्री राम जीत गुप्ता, रामप्यारे रघुवंशी एवं सम्मानित साहित्यकार उपस्थित होंगे। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि संस्थापक विधु भूषण विद्यावाचस्पति ने महानगर मुंबई एवं ठाणे के आसपास रहने वाले सभी साहित्यकारों से निवेदन किया है कि आप सभी डॉक्टर काशीनाथ घाणेकर नाट्य गृह में बिना शुल्क दिए अपनी उपस्थिति देकर साहित्य के साथ-साथ साहित्यकारों का सम्मान बढ़ाएं।
0 Comments