मॉरीशस से कथा करके मुंबई लौटे राजन महाराज का स्वागत


मुंबई। युवाओं में अत्यधिक लोकप्रिय कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज मॉरिशस से कथा करके मुंबई लौटे और एक शाम राम के नाम समारोह में हिस्सा लेने के लिए दुबई रवाना हो गए। उनके मुंबई आने पर पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा नेता अमरजीत मिश्र ने शुक्रवार को उनका स्वागत किया। उनके साथ बिहारी कनेक्ट, लंदन के अध्यक्ष ठाकुर  उधेश्वर सिंह व भाजपा के कामगार नेता शिवदयाल मिश्र भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विनय चौबे, धीरेंद्र पांडे, राजेश मिश्रा, जितेश मिश्रा, देवेश तिवारी ,अंकित सिंह ठाकूर ने भी राजन महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments