मुंबई। नेताओं में सिर्फ टिकट लेने की ही होड़ नहीं रहती,अपितु कार्यक्रमों को भी हथियाने की होड़ रहती है।इसका एक उदाहरण आज ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी देखने को मिला। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालीना विधानसभा के अध्यक्ष चंद्रकांत मोरे द्वारा आज सुबह 8.30 बजे विधानसभा कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण की सूचना दी गई थी। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दे दी गई थी। सुबह 8 बजे अचानक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पता चला कि भारतीय जनता पार्टी के मुंबई उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने अपने दो तीन सहयोगियों की उपस्थिति में आधा घंटे पूर्व ही ध्वजारोहण कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही 8:30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम में आने के लिए तैयार पदाधिकारी और कार्यकर्ता आश्चर्यचकित रह गए।
0 Comments