मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा आज जारी संगठनात्मक नियुक्ति के अनुसार विधान परिषद सदस्य चंद्रशेखर बावनकुले को महाराष्ट्र अध्यक्ष तथा बांद्रा पश्चिम के विधायक तथा पूर्व शिक्षा मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार को मुंबई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। एडवोकेट आशीष शेलार को मुंबई भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने कहा कि एडवोकेट आशीष शेलार तेजतर्रार छवि और जनता के बीच लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में मुंबई भाजपा को लगातार मजबूती और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप के ऊर्जावान नेतृत्व में संगठन नित नवीन ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और महानगरपालिका चुनाव में भाजपा का झंडा लहराएगा।
0 Comments