अम्बिवली मोहने में स्थित मार्कडेय महादेव मंदिर से भव्य कावड़ यात्रा निकली, अंबरनाथ प्राचीन शिव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

कल्याण।अम्बिवली मोहने से आर एस डेरी फार्म से अम्बरनाथ तक कावड़ यात्रा का आयोजन विगत चार वर्षो से हो रहा है।इस बार भी 7 अगस्त को आयोजन किया गया ।बता दे कि यह आयोजन  मां भगवती सेवा संस्था संलग्न श्री आजाद भारत हरिकीर्तन मण्डल  द्वारा संचालित मार्कण्डेय महादेव काँवरिया के नाम से होता रहा है।वही संस्था के सभी सदस्यों ने आज कावड़ यात्रा में भाग लिया।करीब 150 कावड़  यात्री इस बार कावड़ यात्रा में शामिल हुए ।कावड़ यात्रा निकलने से पहले पंडित जय प्रकाश पाण्डेय द्वारा विधिवत 
मंत्रोचार से भगवान भोले नाथ का पूजन व आरती हुआ।बाद में कावड़ यात्रा निकाली गई।इस कावड़ यात्रा में सहयोग करने व आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान भी किया गया। वही कावड़ यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला। कावड़ यात्रा को प्रशासन ने भरपूर सहयोग दिया।संस्था के लोगो ने सभी सम्मलित भक्त, सहयोग कर्ता,अतिथि,प्रशासन, व मीडिया के लोगो का भी धन्यवाद किया।

Post a Comment

0 Comments