कल्याण।कल्याण पूर्व के दुर्गा माता मंदिर सभागृह में सृजन संस्था एवम विश्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित कजरी महोत्सव स्नेह मिलन , सम्मान समारोह 21अगस्त रविवार शाम 5 बजे से आयोजन किया गया । जिसमे गायक शिवपूजन मिश्रा व गायिका राधा मौर्या ने अपने कजरी गीतों से समा बाध दिया।कार्यक्रम की शुरआत सत्कार मूर्ति के रूप में उपस्थित कृपाशंकर सिंह जी(उपाध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश बी जे पी व प्रभारी उत्तर भारतीय मोर्चा) के द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर हुआ। मुख्य अतिथि डॉ.श्रीकांत शिंदे जी (सांसद ) जी के उपस्थित में (विश्वनाथ (नन्हे) दूबे जी (अध्यक्ष : हिंदी भाषी जनता परिषद), राजेन्द्र सिंह जी (भुल्लर महाराज) (मा.नगरसेवक उल्लासनगर), मनोज राय (मा.नगरसेवक), अरविंद त्रिपाठी जी (वरिष्ठ पत्रकार नवभारत टाइम्स), राजेश (मुन्ना) तिवारी जी (वरिष्ठ समाज सेवक),महेश द्विवेदी जी (वरिष्ठ पत्रकार :जागरूक टाइम्स)।आदि लोगो का सम्मान डॉ श्रीकांत शिंदे जी द्वारा हुआ।इसके आलावा सभी आए हुए सम्मानित अतिथियों का सम्मान सृजन संस्था के अध्यक्ष रामचंद्र पाण्डेय जी व ब्राम्हण विकास संस्था के अध्यक्ष डॉ विजय पंडित जी द्वारा शाल,पवित्र पुस्तक गीता ,स्मृति चिन्ह, व डॉ विजय पंडित (अध्यक्ष - ब्राम्हण विकास संस्था ) द्वारा रचित "जोगिया जोग जगावत है" देकर सभी को सम्मानित किया गया। जिस मौके पर सृजन संस्था व ब्राम्हण विकास संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 Comments