ठिठोली हास्य व्यंग्य मंच से विनय शर्मा दीप का हुआ एकल काव्य पाठ


मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था ठिठोली हास्य काव्य मंच के मंच से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मुंबई के प्रतिष्ठित कवि,साहित्यकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप का एकल काव्य पाठ संपन्न हुआ। संस्था के प्रधान संयोजक पाडी अलीगढ़ी एवं संयोजक त्रिलोकचंद फतेपुरी के आमंत्रण पर विनय शर्मा दीप की उपस्थिति हुई और देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम हुआ। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देश भक्ति गीतों कविताओं एवं मुक्तकों से दीप ने सभी को मंत्र मुक्त कर दिया।

Post a Comment

0 Comments