PIPASA NX के उद्घाटन समारोह में पहुंचे कृपाशंकर सिंह संजय सिंह और डॉ किशोर सिंह


मुंबई। पश्चिमी उपनगर फास्ट फूड प्रेमियों के लिए बोरीवली पश्चिम के आईसी कॉलोनी में लिंक रोड पर 31 जुलाई को  PIPASA NX रेस्टोरेंट की शानदार ओपनिंग के अवसर पर पहुंचने वाले विशिष्ट लोगों में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह और मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह का भी समावेश रहा।
 रेस्टोरेंट के ऑनर ब्रह्मदेव सिंह ने तीनों लोगों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कृपाशंकर सिंह, संजय सिंह और डॉ किशोर सिंह ने ब्रह्मदेव सिंह और उनकी पूरी टीम को शानदार रेस्टोरेंट खोलने की बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments