मुंबई। शेफर्ड फैमिली ट्रस्ट की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक 20 सितंबर, 2022 को आयोजित हुई। यह बैठक ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय मुम्बई पर हुए,जिसमे सभी केंद्रीय पदाधिकारी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे,जो पदाधिकारी मुंबई से बाहर रहे, एवं उपस्थित नहीं रह पाए वे वर्चुअल कॉल के मार्फ़त इस बैठक में उपस्तित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से ट्रस्ट के संविधान में बदल कर एक "त्रिसदस्यीय संसदीय समिति" जो कि ट्रस्ट हर कार्य पर अपनी राय, ट्रस्ट के कार्यपद्धति, एव ट्रस्ट के हर कार्य का अवलोकन करेगी,इसका प्रावधान कर इसे ट्रस्ट के संविधान में सम्मलित किया गया।इस "संसदीय समिति" के सदस्य होंगे संस्थापक अध्यक्ष एव उनके द्वारा नामित 2 अन्य पदाधिकारी,। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी नीति,अपने नेतृत्व क्षमता और दूरदृष्टि से ट्रस्ट के मार्फ़त जनसेवा का कार्य करते रहेंगे,एव वे इस समिति के प्रति जवाबदेही रहेंगे।बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2022-23 के लिए वर्तमान मध्यप्रदेश अध्यक्ष अरुण पाल को एक वर्ष के लिए शेफर्ड फैमिली ट्रस्ट का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है,इनका कार्यकाल 1 अक्टूबर 2022 से लेकर 31 सितंबर 2023 तक होगा।
0 Comments