प्राथमिक शिक्षा विभाग के पूर्व बीआरसी रामजनम दुबे का निधन


जौनपुर। "दोपहर का सामना" के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत दुबे के पिता तुल्य चाचा जी रामजनम राम निद्धि दुबे (८०) का अकस्मात हृदयाघात से मंगलवार २० सितंबर की रात ९ बजे के आसपास मृत्यु हो गई। वे गृह विकास खंड (शिक्षा) में बीआरसी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके तीन पुत्र ईशनारायण दुबे, शेषनारायण दुबे व महेश नारायण दुबे हैं। उनके पौत्र रामानंद (डीएम) दुबे भी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। स्वर्गीय दुबे का अंतिम संस्कार काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मणिकर्णिका घाट पर संपन्न हुआ। बाकी सभी कार्यक्रम पैतृक गांव-दौलतपुर,खुटहन, जिला जौनपुर में किया जायेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments