सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर मुंबई भाजपा ने दी श्रद्धांजलि


मुंबई। भारत की पूर्व विदेश मंत्री तथा सशक्त महिला राजनीतिज्ञ पद्म विभूषण स्व सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि के अवसर पर मुंबई भाजपा कार्यालय में उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुंबई भाजपा के अध्यक्ष एड मंगलप्रभात लोढ़ा, उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि सुषमा स्वराज नारी सशक्तिकरण की एक आदर्श उदाहरण रही, जिन्होंने अपने कार्यों से ,अपने विचारों से तथा अपनी वाकपटुता से सबका मन मोह लिया। उदयप्रताप सिंह ने कहा कि सुषमा स्वराज विरोधियों के बीच भी आदर और सम्मान प्राप्त करती रही। विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने देश की शान, पहचान और अभिमान को बढ़ाया।

Post a Comment

0 Comments