जौनपुर। नवयुवक रामलीला समिति द्वारा 16 अक्टूबर से जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत स्थित मड़ैया भूभुवार गांव में रामलीला का शुभारंभ होने जा रहा है। समिति के व्यवस्थापक डॉ संतोष मिश्रा तथा अध्यक्ष मनोज यादव ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया गया है। समिति के पदाधिकारियों में कृष्णकांत यादव, अरविंद यादव, विनोद दुबे, रजनीश तिवारी, दीपक यादव ,सुनील गौड़, नंदलाल दुबे, आशीष मिश्रा, अनिल मिश्रा ,प्रवीण शुक्ला, अनुज दुबे और शिवम शुक्ला का समावेश है। सभी पदाधिकारी तैयारियों में लगे हुए हैं।
0 Comments