हृदयांगन पुनर्गठन पश्चात विद्युत प्रभा चतुर्वेदी नामित हुई राष्ट्रीय अध्यक्षा

 

मुंबई । हृदयांगन साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था(पंजीकृत) कार्यकारिणी की सभा आयोजित की गई जिसमें संस्था में नये संरक्षक मंडल तथा कार्यकारिणी का चयन हुआ।नवरात्रि के पावन पर्व मे चयन प्रक्रिया में महिलाओं का वर्चस्व रहा।संस्थापक अध्यक्ष विधुभूषण त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को बताया कि संस्था निरन्तर प्रगतिपथ पर बढ़ रही हैं।26 अगस्त 2022 को मुंबई में हुये सम्मान समारोह और राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के पश्चात हृदयांगन संस्था सुप्रसिद्ध हुई है,अतः इसे ध्यान में रखते हुये शालीन,उत्कृष्ट एवं वरिष्ठ साहित्यकार डा0 विद्युत प्रभा चतुर्वेदी (देहरादून) को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के पश्चात नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ चतुर्वेदी ने कार्यकारिणी गठन का विस्तार करते हुए संरक्षक मंडल में श्रीकृष्ण द्विवेदी(साहित्याचार्य,साहित्यरत्न श्रीमद्भागवत प्रवक्ता,कानपुर),डा0 रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी 'प्रलयंकर'(भूतपूर्व प्रधानाचार्य वरिष्ठ साहित्यकार अमेठी उत्तर प्रदेश), एडवोकेट बी0एल0 शर्मा(समाजसेवी साहित्य प्रेमी ठाणे),वी0एस0 डोले (भूतपूर्व बैंकर वड़ोदरा गुजरात),डा0 रचना पाण्डेय (शिक्षिका एवं समाजसेवी एवं आध्यात्मिक कार्यो मे सहयोगी कानपुर),नीरजकान्त सोती बिजनौर सहयोगी सामाजिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक कार्यक्रमों में रूचि,डा0 ममता राज शर्मा जयपुर, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विधुभूषण विद्यासागर,ठाणे को संगठन प्रभारी बनाया गया।मार्गदर्शक मंडल में डॉ श्रीहरिवाणी कानपुर,नागेंद्र नाथ गुप्ता मुंबई,शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र ठाणे  मुंबई,डा0 राघवेन्द्र शुक्ल लखनऊ,उपाध्यक्ष के रूप में डा0 प्रमिला पाण्डेय कानपुर (साहित्यिक मार्गदर्शक कानपुर प्रभारी), आशीष त्रिवेदी मुंबई (प्रबंधन एवं प्रशासन), प्रमोद मिश्र उन्नाव (उत्तर प्रदेश एव विशेष उन्नाव जनपद प्रभारी),शिल्पा सोनटक्के (महाराष्ट्र प्रभारी),डा0 अलका अरोड़ा देहरादून (कार्यक्रम संयोजन एवं उतराखंड प्रभारी) को चुना गया।सचिव मंडल में उमेश मिश्र प्रभाकर राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक तेज पाल गुप्ता विशेष सचिव(वित्त प्रबंधन),विनय शर्मा दीप राष्ट्रीय मीडिया सचिव मुंबई,सचिव (प्रबंधन)रजत त्रिपाठी सचिव कानपुर,आशुतोष त्रिवेदी सचिव कानपुर,अनुराग त्रिवेदी सचिव कानपुर, अभिषेक यशु त्रिवेदी मुंबई सचिव (तकनीकी) एवं कोषाध्यक्ष‌ के रूप में श्रीमती चेतना बाजपेई,मुंबई को चुना गया।मुंबई से लेकर पूरे भारत के साहित्यिक संस्थाओं से जुड़कर साहित्य सेवा करने वाले विनय शर्मा दीप को राष्ट्रीय मीडिया सचिव बनाया गया है जो हृदयांगन संस्था सहित अनेको साहित्यिक संस्थाओं की गतिविधियों का रिपोर्टिंग करते रहते हैं उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें संस्था का राष्ट्रीय मीडिया सचिव बनाया गया।संस्थापक अध्यक्ष ने संरक्षक मंडल और नई कार्यकारिणी समिति को बधाई देते हुये विश्वास जताया कि हृदयांगन संस्था निरन्तर प्रगतिपथ पर अग्रसर होती रहेगी और पूरे भारत में उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए पहचानी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments