मुंबई।हिंदी साहित्य जगत में लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे योगदान को देखते हुए फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ मंजू लोढ़ा को दुष्यंत सम्मान से सम्मानित किया गया। मुंबई के वाई बी चव्हाण सभा गृह में आयोजित अनुभूति कार्यक्रम में देश के महान साहित्यकार अशोक चक्रधर के हाथों उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पासवाने अदब द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुंबई के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए अशोक चक्रधर ने कहा कि हिंदी साहित्य को आगे बढ़ाने में लोढ़ा फाउंडेशन का सराहनीय योगदान है। फाउंडेशन द्वारा हिंदी साहित्य जगत को मिल रहे योगदान की जितनी भी सराहना की जाए कम है। कार्यक्रम के अंत में पासवाने अदब संस्था के अध्यक्ष केसर खालिद ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments