मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ विश्व मंच के पटल से शुक्रवार दिनांक 7 अक्टूबर 2022 को रात्रि 9:00 बजे " मन की बात विनय के साथ " रखा गया जिसमें साहित्यिक हलचल की खबरें प्रकाशित करने वाले कवि,पत्रकार विनय शर्मा दीप की उपस्थिति सराहनीय रही। संस्थापक दीपक शुक्ला चिराग के आमंत्रण पर दीप जी उपस्थित हुए। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीप जी को चिराग ने बताया कि संस्था का वार्षिकोत्सव 22 अक्टूबर 2022 को है जिसमें नामचीन एवं उत्कृष्ट साहित्यकारों की उपस्थिति होगी।दीप ने साहित्यकारों के मन की बात करते हुए संस्था का परिचय दिया तत्पश्चात देश के सभी साहित्यकारों को इस महोत्सव में अपनी उपस्थिति देने के लिए आमंत्रित भी किया। मां सरस्वती की वंदना से शुरुआत करते हुए देश के सभी उत्कृष्ट साहित्यकारों का स्वागत वंदन अभिनंदन करते हुए विनय शर्मा दीप ने एकल काव्य पाठ का शुभारंभ किया। अपने गीतों और मुक्तकों से दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों को मंत्र मुक्त कर दिया।अंत में दीप ने संस्थापक दीपक शुक्ला चिराग द्वारा दिए गए संस्था गठन में पदाधिकारियों के नाम की घोषणा भी की। जिसमें संरक्षक मनोज शुक्ला अभि दा, प्रमोद मिश्र निर्मल एवं सोहनलाल शर्मा प्रेम,संयोजक भूदत्त शर्मा, अध्यक्ष अंजनी द्विवेदी अनमोल, महासचिव हरि नाथ शुक्ल हरि एवं श्रीमती पूनम माहेश्वरी, प्रचार प्रमुख विनय शर्मा दीप, सह संस्थापक सुरेश फौजदार जिगर प्रमुख रूप से नियुक्त किए गए।
0 Comments