समाजसेवियों द्वारा धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को दी गई आदरांजलि

 

मुंबई। कलवा (पूर्व) शहर के कलवा हिंदी स्कूल के प्रांगण में देश के नेता,मार्गदर्शक,जन जन के मसीहा,पूर्व मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश), पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार तथा धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को आदरांजली देने के लिए मुंबई महानगर एवं जिला ठाणे के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के समाजसेवियों में अब्दुल मन्नान शेख (सपा-विधानसभा सचिव) रामविलास यादव, नंद कुमार यादव, पप्पू यादव, डॉ. सुभाष यादव, कृष्ण कुमार यादव, लक्ष्मीकांत यादव, कलीम जमील (अध्यक्ष -कलवा मुंब्रा) राम शब्द यादव, कमरुद्दीन चौधरी, कवि विनय शर्मा 'दीप', बाबूराम यादव (प्रबंधक), अजय यादव' सुरेश यादव, राम नवल यादव, अनवर अली शेख, संदीप यादव (राम सेना) रमेश यादव, जगदीश प्रसाद यादव, अश्विनी कुमार यादव, दीपक यादव, मनोज यादव, सुनील यादव, पूर्व नगरसेवक राजनाथ यादव, समाजसेवी अजय जैसवार, समाजसेवी कृष्णा यादव, समाजसेवी बी पी शर्मा, मुन्ना यादव मयंक पत्रकार आदि उपस्थित हुए सभी की उपस्थिति में नेताजी को 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कि उन्हें स्वर्ग में स्थान मिले तथा पुष्प अर्पित कर सभी ने आदरांजली दी।

Post a Comment

0 Comments