मुंबई। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन की तरफ से आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को दीपावली और नए वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी तथा संयुक्त सचिव कृष्णा तिवारी ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलकर उन्हें दीपावली और नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने राहुल एजुकेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
0 Comments