अरुण सिंह की पौत्री के जन्मदिन पर गणमान्य लोगों ने दिया आशीर्वाद


मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार सिंह की पौत्री अग्रता सिंह के तीसरे जन्मदिन के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोगों ने आशीर्वाद दिया। मीरा भायंदर के मल्हार रसोई, में शाम 7 बजे से आयोजित कार्यक्रम में शामिल गणमान्य लोगों में उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र, विधायक  रमेश सिंह ठाकुर,नगरसेवक  मदन सिंह पूर्व अधीक्षक यशवन्त सिंह ,भवन निर्माता  राजेश सिंह,  प्रताप को आप. बैंक प्रबंधक हृदय नारायण सिंह, वरिष्ट पत्रकार महेंद्र पांडेय , मनोज सिंह,  शिक्षक सभा के जॉइंट सेक्रेटरी शरद सिंह , पत्रकार एवं शिक्षक गुलाबधर पाण्डेय, डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी, दिनेश सिंह, विजेंद्र सिंह , पिंटू सिंह, अमर बहादुर सिंह, बिहारी सिंह, लक्ष्मी सिंह सुमित अनेक लोगों का समावेश रहा। अरुण कुमार सिंह और सचिन सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments