भारत में पहली बार कार्बन न्यूट्रल वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ़ एकाउंटेंट्स का आयोजन

 

मुंबई। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने 18 से 21 नवंबर 2022, तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में आयोजित होने वाली 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स (WCOA) के बारे में अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए आज मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कि मेजबानी की जिसका थीम है  "बिल्डिंग ट्रस्ट इनेबलिंग सस्टेनेबिलिटी"। 
WCOA हर चार साल में एक बार आयोजित किया जाता है और इसे "ओलंपिक ऑफ एकाउंटेंसी प्रोफेशन" के रूप में जाना जाता है। यह पेशेवर एकाउंटेंटों के सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजनों में से एक है, जिसका आयोजन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स (IFAC) के सहयोग से किया जाता है, जो एकाउंटेंसी पेशे के लिए वैश्विक संगठन है। यह न केवल भारत में एकाउंटिंग पेशे के लिए बल्कि पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है, क्योंकि वर्ल्ड कांग्रेस अपने अस्तित्व के 118 वर्षों में पहली बार भारत में हो रही है। 

ICAI के अध्यक्ष,CA(डॉ) देबाशीष मित्रा ने आज ICAI भवन, वित्तीय राजधानी-मुंबई में मीडिया को संबोधित करते हुए, 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ एकाउंटेंट्स 2022 के संबंध में की जा रही तैयारियों के बारे में विवरण साझा किया। उन्होंने कहा- "WCOA का फोकस क्षेत्र सस्टेनेबिलिटी पर केंद्रित है और ICAI इसे कार्बन-न्यूट्रल इवेंट बनाने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। लगभग 8000 टन कार्बन क्रेडिट के साथ, WCOA 2022 का उद्देश्य एक कार्बन न्यूट्रल कॉन्फरेंस का आयोजन करना है। कॉन्फरेंस में मेहमानों का स्वागत, सत्रों का समन्वय के अलावा और भी बहुत कुछ करने के लिए, 3 रोबोटों के साथ तकनीकी नवाचार का एक बड़ा आयाम भी होगा।  यह अपनी तरह की पहली कांग्रेस है, जिसमें WCOA के इतिहास में सबसे अधिक संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए हैं। 100 से अधिक देशों के 9000 से अधिक वैश्विक सोच विचार वाले (पेशेवर एकाउंटेंट्, अर्थशास्त्री,  वैश्विक CEO/ CFO, शिक्षाविद, उद्योग जगत के नामी लीडर, दूरदर्शी और प्रतिनिधि) इस कॉन्फरेंस में भाग लेंगे। 

यह WCOA, 50+ से अधिक वैश्विक विचारकों से जीवन में एक बार सीखने और एक सतत विश्व के प्रति सार्वजनिक हित और जिम्मेदारी की रक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए उभरते रास्ते, वैश्विक प्रथाओं, पेशे के वर्तमान और भविष्य के प्रतिमान पर अमूल्य अंतर्दृष्टि प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा।   

दुनिया भर से पंजीकरण होने के साथ, भारत में WCOA 2022 में अब तक सबसे अधिक पंजीकरण देखे गए हैं। फ्रांस, यूके पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका सहित दुनिया भर के शहरों के प्रतिनिधि हैं।   

ICAI के अध्यक्ष,CA (डॉ.) देबाशीष मित्रा ने ICAI में विभिन्न विकासों के बारे में भी संबोधित किया जो भारत में एकाउंटेंसी पेशे को मजबूत करने में मदद करेगा।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ICAI 8 लाख छात्रों के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एकाउंटिंग बॉडी है, जिसमें से 44% महिलाएँ हैं। पूरे भारत में ICAI के  5 क्षेत्रीय परिषदों और 166 शाखाओं में से 32 निर्वाचित परिषद सदस्य और 8 सरकारी प्रत्याशी हैं। ICAI दुनिया भर के 77 शहरों में मौजूद है और इसके 44 विदेशी चैप्टर और 33 प्रतिनिधि कार्यालय हैं। 

ICAI के उपाध्यक्ष,CA अनिकेत तलाटी, ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और 21वें WCOA के थीम पर जोर दिया और कहा-“एकाउंटेंट का ओलंपिक, WCOA ‘बिल्डिंग ट्रस्ट, इनेबलिंग सस्टेनेबिलिटी’ थीम पर आधारित है और समुदायों और व्यवसायों का समर्थन करने और भविष्य के लिए आवश्यक सतत, मज़बूत अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण करने के लिए, विश्वास जगाने में अकाउंटेंसी पेशे की निरंतर भागीदारी और भूमिका को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।इस प्रकार WCOA का ध्यान समकालीन और उभरते क्षेत्रों में पेशेवर संवर्धन पर केंद्रित होगा। यह आयोजन भारत के लिए दुनिया का एकाउंटिंग हब बनने की दिशा में अपने कदम का जश्न है।” 

इस चार दिवसीय कार्यक्रम में 35+ व्यावहारिक सत्र होंगे, जिन्हें मशहूर वक्ताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा। जैसे कि: 

ओम बिड़ला, लोकसभा स्पीकर  
CA, पीयूष गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा 
डॉ. भगवत किशनराव कराड, वित्त राज्य मंत्री 
देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री 
गिरीश चंद्र मुर्मू, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 
केसवन श्रीनिवासन, डिप्टी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक और सरकारी लेखा मानक सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष 
CA, सुरेश प्रभु, पूर्व केंद्रीय मंत्री 
पद्मश्री, भरत गोयनका, सह-संस्थापक और उपाध्यक्ष, टैली सॉल्यूशंस 
इंजेती श्रीनिवास, अध्यक्ष, IFSCA (अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण) 
संजीव सान्याल, सदस्य, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद 
हरीश साल्वे, भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल 
गौतम अडानी, चेयरमैन, अडानी ग्रुप 
मुकेश अंबानी, चेयरमैन और MD, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड। 
दिनेश खारा, चेयरमैन , भारतीय स्टेट बैंक 
दीपक पारेख, चेयरमैन, आवास विकास वित्त निगम, मुंबई 
CA. दिलीप.बी. देसाई, DHC इंटरनेशनल के फॉउंडर और चेयरमैन 
संजीव मेहता, CEO और MD, HUL 
हितेंद्र दवे, CEO, HSBC India  
श्रीधर वेम्बू, CEO, ज़ोहो कॉर्पोरेशन 
अनुपम खेर, भारतीय फिल्म अभिनेता 
योगऋषि स्वामी रामदेव, प्रख्यात योग गुरु और संस्थापक, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड 
CA.सुनील एच. तलाती,सेवा निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष  
दीपक बागला, MD और CEO, इन्वेस्ट इंडिया 
सऊद सलीम अल मजरूई, Director, Hamriyah Free Zone Authority, UAE  
CA.वीजी नारायणन, प्रोफेसर, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल 
एलन जॉनसन, अध्यक्ष, IFAC (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एकाउंटेंट्स) 
इयान कारुथर्स, अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक क्षेत्र लेखा मानक बोर्ड (IPSASB) 
टॉम सीडेनस्टीन, अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय लेखापरीक्षा और आश्वासन मानक बोर्ड (IAASB) 
सुश्री.गैब्रिएला फिगुएरेडो डायस, अध्यक्ष, International Ethics Standards Board for Accountants (IESBA)

Post a Comment

0 Comments