कल्याण में दीपावली स्नेह मिलन, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न


कल्याण।  उत्तर भारतीय समाज एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट एवम एम.जे.पंडित चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन , कवि सम्मेलन - सम्मान समारोह 15 नवंबर को सायं 7.30 बजे से के एम अग्रवाल महाविद्यालय, गांधारे,  कल्याण पश्चिम में आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम में समारोह अध्यक्ष के रूप में अरुण म्हात्रे (वरिष्ठ कवि - गीतकार - मराठी) , सत्कार मूर्ति :  महमूद साहिद (सी.ई.ओ.वसीला उर्दू टी.वी. आंध्रप्रदेश - वरिष्ठ शायर - ग़ज़लकार - उर्दू),डॉ.गिरीष लटके (संचालक - ट्रस्टी - हरिया कॉलेज - वरिष्ठ कवि साहित्यकार - मराठी), डॉ.रजनीकांत मिश्रा वरिष्ठ कवि - गीतकार - हिंदी) जी थे । मंच संचालन  डॉ. विजय पंडित (संस्थापक व  ट्रस्टी - अग्रवाल कॉलेज - सोनावणे कॉलेज) ने किया । आमंत्रित कवि गण के रूप मेँ अफ़सर दकनी (वरिष्ठ शायर - ग़ज़लकार - उर्दू), ओमप्रकाश पांडेय "नमन"(वरिष्ठ कवि - रचनाकार - हिंदी), संदीप राउत  (वरिष्ठ कवि - गीतकार - मराठी) उपस्थित थे ।संस्था के कई पदाधिकारियों का इस अवसर पर सम्मान भी किया गया ।

Post a Comment

0 Comments