कोर्ट परिसर से फरार आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


पालघर। विरार की अपराध शाखा क्रमांक 3 की पुलिस ने न्यायालय परिसर से फरार आरोपी अनिल कुमार राजदेव दुबे तथा फरार होने में उसकी मदद करने वाले उसके साथी चांद बादशाह अजीज खान को गिरफ्तार कर लिया है। मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 29 जुलाई 2021 को आईसीसीआई बैंक, विरार पूर्व के बैंक लॉकर से गहनों की चोरी करने तथा मर्डर के आरोप में गिरफ्तार अनिल कुमार राजदेव दुबे मध्यवर्ती कारागार ठाणे में बंद था। पेशी के लिए उसे 25 नवंबर को वसई न्यायालय लाया गया था, जहां वह अपने साथी खान की मदद से फरार होने में सफल रहा। दुबे और खान दोनों कई मामलों में गंभीर आरोपी से थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। आखिरकार 27 नवंबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। विरार पुलिस को यह कामयाबी पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे तथा सहायक पुलिस आयुक्त अमोल मांडवे के मार्गदर्शन व पुलिस निरीक्षक प्रमोद बड़ाख के निर्देशन में पुलिस उपनिरीक्षक शिवाजी खाड़े, पुलिस उप निरीक्षक मुकेश भागवत तथा बहादुर पुलिसकर्मियों की टीम के प्रयास से मिली है।

Post a Comment

0 Comments