व्हेल मछली की उल्टी की तस्करी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार


नालासोपारा। मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की अपराध शाखा क्रमांक 3 की पुलिस ने व्हेल मछली की उल्टी की तस्करी करने और बेचने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 4 दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम तरुण कुमार गिरीश भाई तांडेल, श्रवण कुमार भावेश भाई तांडेल, उपेन कुमार कांतिलाल तांडेल और राधेश्याम दीनानाथ गुप्ता है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से शासन द्वारा प्रतिबंधित 70 लाख रुपए मूल्य की व्हेल मछली की उल्टी बरामद की है। पुलिस ने गुप्त जानकारी के बाद नालासोपारा पूर्व स्थित रीजेंसी होटल के रूम नंबर 109 में से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह कामयाबी पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे, सहायक पुलिस आयुक्त अमोल मांडये के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख, पुलिस उप निरीक्षक शिवाजी खाड़े, पुलिस उप निरीक्षक उमेश भागवत, पुलिस हवलदार अशोक पाटिल, मुकेश तटकरे, अश्विन पाटिल, राकेश पवार, सुमित जाधव व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम को मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी में वनरक्षक पंकज यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments