रत्नागिरी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का जोरदार स्वागत


रत्नागिरी । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकारी विमान से यहां तटरक्षक रनवे पर पहुंचे। उस समय मंत्रियों, प्रशासन और पुलिस बल द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शिंदे के साथ बंदरगाह विकास मंत्री दादाजी भुसे भी थे।उद्योग मंत्री उदय सामंत, लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण, शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार और कलेक्टर एम. देवेंद्र सिंह, कोंकण प्रमंडल के विशेष पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण पवार, पुलिस अधीक्षक धनंजय कुलकर्णी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति किरण पुजार आदि का पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई।

Post a Comment

0 Comments