मुंबई। अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान एवं राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान के संयुक्त तत्त्वावधान में डॉ. भगवान तिवारी के मार्गदर्शन में विराट कवि सम्मेलन १८दिसंबर,रविवार को शाम आर. के. कॉलेज, मलाड, मुंबई में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य वीरेंद्र त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना से की तथा समारोह के अध्यक्ष कविवर रामस्वरूप साहु एवं मुख्य अतिथि डॉ. रोशनी किरण एवं स्वागत अतिथि रमेश दुबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया।
कवि श्रीभगवान तिवारी, आचार्य रामव्यास उपाध्याय, रामस्वरूप साहु, संजय द्विवेदी, अरुण दुबे, अमर दुबे, जवाहरलाल 'निर्झर', श्रीराम सिंह, मुन्ना पाण्डेय, जे.पी. 'विद्रोही', सत्यदेव विजय, अनिल त्रिपाठी 'कड़क', पवन तिवारी, डॉ. रोशनी किरण आदि ने काव्य पाठकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। संस्था के संस्थापक डॉ.भगवान तिवारी ने हाइकू पढ़कर उसे लिखने का तरीका समझाया| कार्यक्रम के संयोजन में कॉलेज के प्राचार्य आर. के. सर तथा प्रभाशंकर शुक्ल का विशेष योगदान रहा
संस्था के अध्यक्ष आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने विस्तार से संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के महामंत्री डॉ. अवनीश सिंह ने किया तथा अतिथियों के प्रति आभार आशुतोष शुक्ल ने प्रकट किया।
0 Comments