श्रीराम कथा के प्रथम दिन निकली पोथी-ध्वज यात्रा


रामकथा में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब 
नालासोपारा : उत्तर भारतीय विकास संस्था एवं  उत्तर भारतीय पीपुल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पूर्व के लिंक रोड स्थित वसंत नगरी ग्राउंड में श्रीराम कथा सप्ताह का आयोजन किया गया हैं। जिसके पूर्व 23 दिसंबर दिन शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आसपास आचोले तालाब स्थित विठ्ठल मंदिर से पोथी ध्वज यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भारी संख्या में शामिल महिलाएं भगवा रंग का वस्त्र धारण किए हाथ में पीला रंग का जय श्रीराम लिखा झंडा लिए विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा में रथ पर सवार भगवान श्रीराम दरबार की झांकी चल रही थी। कथा स्थल पर शाम को पोथी पूजन के उपरांत पदम् विभूषण संत शिरोमणि तुलसी पीठाधीश्वर जगत गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज द्वारा मधुर स्वर कंठ से श्रीराम कथा का अमृतपान कराया गया, 31 दिसंबर दिन शनिवार को हवन पूर्णाहुती के पश्चात महाभंडारे का आयोजन किया गया हैं।
आयोजन को सफल बनाने के लिए
उत्तर भारतीय विकास संस्था के प्रमुख मार्गदर्शक एवं संरक्षक उमेश द. नाईक और संस्था अध्यक्ष राजेश पाण्डेय एवं संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय राम भक्तों द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा हैं। इस दौरान केडी शर्मा, विजय सिंह डब्लू, रविंद्र उपाध्याय, शेखर मिश्रा, विजय तिवारी गुड्डू , अवनीश सिंह मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments